सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Ads

Priyanka also infected with coronavirus : सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - June 3, 2022 / 11:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

Priyanka Gandhi may come to Chhattisgarh

नयी दिल्ली, Priyanka Gandhi corona Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है।’’

यह भी पढ़ें: TikTok यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही भारत में होगी ऐप की वापसी 

Priyanka Gandhi corona Positive : प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं।’’

इससे एक दिन पहले ही सोनिया गांधी और के सी वेणुगोपाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आयी थी।

यह भी पढ़ें:  और सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, हाल ही में केंद्र सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

Priyanka Gandhi corona Positive :  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, हालांकि वह आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगी।

यह भी पढ़ें:  इस राज्य में आज शुरू होगी 80 हजार करोड़ की परियोजनाएं, कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी