तमिलनाडु में कांग्रेस के बाद भाकपा ने भी दिया टीवीके को समर्थन

Ads

तमिलनाडु में कांग्रेस के बाद भाकपा ने भी दिया टीवीके को समर्थन

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 04:36 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 04:36 PM IST

चेन्नई, आठ मई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार गठन के लिए बिना शर्त समर्थन देने की शुक्रवार को घोषणा की।

सूत्रों के अनुसार, वामपंथी दल ने विचार-विमर्श के बाद समर्थन देने का निर्णय लिया और सरकार गठन के लिए ‘‘बिना शर्त समर्थन का पत्र’’ सौंपा। यह पत्र तमिलनाडु के राज्यपाल आर.वी. आर्लेकर को संबोधित है।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में भाकपा के दो सदस्य हैं।

वाम दल ने यह कदम टीवीके द्वारा द्रमुक के सहयोगी दलों – भाकपा, माकपा और वीसीके – से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगे जाने के बाद उठाया है।

टीवीके 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। हालांकि, वह बहुमत के लिए आवश्यक 118 के आंकड़े से कुछ पीछे रह गई, जिस वजह से उसे इस समर्थन की जरूरत पड़ी है। पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

ताजा खबर