Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Aaj Ka Mausam | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Aaj Ka Mausam देश के कई राज्यों में इस महीने भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना ना हुआ है। यहां कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 9 मई को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। (MP Weather Update)
MP Aaj Ka Mausam मौसम विभाग ने आज कई जिलो में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 40-50 किमी घंटे की रफ्तार से चल सकती है। वहीं राजधानी भोपाल में गर्मी के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि अलगे तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है।
बात करें बीते दिन शुक्रवार को तो यहां प्रदेश के कई हिस्सों में जहां मौसम सुहाना बना हुआ था, तो वहीं दूसरी ओर कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला। उज्जैन में पारा 42.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है और इंदौर-भोपाल में 41.2 डिग्री तापमान रहा है। इसके अलावा जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।