नई दिल्ली। वेंकैया नायडू के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री ने मंत्रीमंडल का विस्तार किया है। नए बदलाव के बाद स्मृति ईरानी को सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरक्ति प्रभार दिया गया है। अभी उनके पास कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी है। वहीं नरेंद्र तोमर को शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। फिलहाल तोमर के पास ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी है। आपको बता दें कि ये दोनों विभाग वेंकैया नायडू के इस्तीफा देने के बाद खाली हुए थे। अब इन दोनों विभागों की बागडोर अतिरिक्त तौर पर स्मृति ईरानी और नरेंद्र तोमर को सौपीं गई है। आपको बता दें कि वेंकैया नायडू ने एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था।