अहमदाबाद जाने वाला एअर इंडिया का विमान संदिग्ध धुएं के संकेत पर दिल्ली लौटा

Ads

अहमदाबाद जाने वाला एअर इंडिया का विमान संदिग्ध धुएं के संकेत पर दिल्ली लौटा

  •  
  • Publish Date - November 28, 2025 / 12:37 AM IST,
    Updated On - November 28, 2025 / 12:37 AM IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) अहमदाबाद जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान कार्गो क्षेत्र में संदिग्ध धुएं के संकेत की वजह से बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद धुआं निकलने का संकेत गलत पाया गया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-अहमदाबाद उड़ान संख्या एआई2939 एयरबस ए320 विमान से संचालित थी और इसमें लगभग 170 लोग सवार थे।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के संकेत के कारण दिल्ली लौट आया, जो बाद में विमान की एहतियाती जांच के बाद गलत पाया गया।

बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

भाषा

नोमान संतोष

संतोष