दिल्ली में एआई के जरिये समन्वय से जुड़ी जटिल चुनौतियों का समाधान संभव : उपराज्यपाल संधू

Ads

दिल्ली में एआई के जरिये समन्वय से जुड़ी जटिल चुनौतियों का समाधान संभव : उपराज्यपाल संधू

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 03:00 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से विभिन्न विभागों के बीच अच्छा तालमेल कायम करके शहर के प्रशासनिक कामकाज को और तेज, आसान एवं प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।

संधू ने डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘शासन के लिए एआई अच्छा’ विषय पर बात करते हुए कहा, “सरकारी प्रणालियों को अब अधिक डेटा प्राप्त हो रहा है, ऐसे में एआई का इस्तेमाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़कों एवं अन्य सुविधाओं की देखभाल करने, पर्यावरण की रक्षा करने और लोगों की शिकायतों का जल्दी समाधान करने के लिए किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “एआई की मदद से सरकारी कामकाज पारंपरिक प्रक्रियाओं पर निर्भर रहने के बजाय डिजिटल मंचों के जरिये अधिक तेज, आसान और प्रभावी बन रहा है।

संधू ने कहा कि एआई केवल डिजिटल मंचों के जरिये सेवाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकारी कामकाज को अधिक स्मार्ट और समझदारीपूर्ण बनाने का भी बड़ा अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि एआई की मदद से बेहतर फैसले लिए जा सकते हैं और लोगों को अधिक प्रभावी सेवाएं मुहैया कराई जा सकती हैं।

भाषा

जोहेब पारुल

पारुल