एआई इम्पैक्ट समिट : प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा में अनुवाद

Ads

एआई इम्पैक्ट समिट : प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा में अनुवाद

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 04:46 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 04:46 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बृहस्पतिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की प्रगति तब देखने को मिली जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के दौरान उसका 11 भाषाओं में सीधा प्रसारण किया गया, साथ ही एआई-सक्षम सांकेतिक भाषा अनुवाद की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

भारत मंडपम के सभागार में प्रधानमंत्री के पीछे लगी एक बड़ी स्क्रीन पर एआई-सक्षम सांकेतिक भाषा अनुवाद प्रदर्शित किया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनका भाषण सभी के लिए सुलभ हो।

प्रधानमंत्री के भाषण को वास्तविक समय में जिन 11 भाषाओं अनुवाद किया गया उनमें असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं।

मोदी ने बहुभाषी और सांकेतिक भाषा में अनुवादित अपने भाषण के वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा किए।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत