अन्नाद्रमुक की क्रॉस-वोटिंग से टीवीके की सीटें 144 हुईं, विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप

Ads

अन्नाद्रमुक की क्रॉस-वोटिंग से टीवीके की सीटें 144 हुईं, विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 03:17 PM IST

चेन्नई, 13 मई (भाषा) अखिल भारतीय अन्नाद्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के 25 बागी विधायकों द्वारा की गई क्रॉस-वोटिंग से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार की विधानसभा में सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह बढ़कर 144 हो गई।

वहीं विपक्ष ने शक्ति परीक्षण के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं।

विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि टीवीके सरकार ‘उधार’ के सहयोगियों के सहारे और अन्नाद्रमुक में विभाजन करके सत्ता में बनी हुई है।

बहुमत साबित करने के दौरान पूर्व राज्य मंत्रियों एस पी वेलुमणि और सी वे षणमुगम सहित अन्नाद्रमुक के 25 विधायकों ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के समर्थन में मतदान किया। बहुमत साबित करते वक्त टीवीके के पास सदन में 105 विधायक थे।

एएमएमके के मन्नारगुडी से इकलौते विधायक एस कामराज, जिन्हें पार्टी प्रमुख टी टी वी दिनाकरन ने टीवीके का समर्थन करने के लिए 12 मई को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, ने सरकार के पक्ष में मतदान किया।

बाद में, विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने कहा कि उनकी सरकार पर्दे के पीछे राजनीतिक सौदेबाजी में लिप्त होने के बजाय विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी गति से काम करेगी।

भाषा शोभना नरेश

नरेश