अमेठी, 13 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कादूनाला में नहाते समय दो युवक डूब गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान दौलतपुर गांव के पश्चिम गांव निवासी नदीम (21) और ननकू (20) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों 12 मई की दोपहर को कादुनाला में नहाने गए थे और तभी वे दुर्घटनावश डूब गए।
परिवार के सदस्यों ने बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शव बाद में नाले से बरामद किए गए।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी निरीक्षक यजेंद्र पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और कानूनी कार्रवाई जारी है।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र