(Welcome To The Jungle First Look/ Image Credit: akshaykumar Instagram)
Welcome To The Jungle First Look: अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म Welcome To The Jungle का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह घने जंगल के बीच रफ और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका यह नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने अक्षय के पुराने कॉमेडी अंदाज को याद करते हुए कहा कि वह फिर से अपने फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। लोगों ने फिल्म को लेकर काफी उत्साह जताया और जल्द रिलीज की मांग भी की। अक्षय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा “Next… #WelcomeToTheJungle”।
निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें 30 से ज्यादा कलाकार शामिल हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे। साथ ही जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कॉमेडी कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे।
Welcome to the Jungle 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसे बड़े पैमाने पर शूट किया गया है और यह दर्शकों को एक विजुअल ट्रीट देगी। फैंस अब इसके ट्रेलर और आगे के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।