कोरोना: नाक के जरिए दिए जाने वाले टीके की खुराक का परीक्षण कल से होगा शुरू, दिल्ली एम्स में तैयारी पूरी

Ads

भारत बायोटेक के नाक के जरिए दिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक का परीक्षण शुक्रवार से शुरू करेगा

  •  
  • Publish Date - March 10, 2022 / 01:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

AIIMS Delhi to start testing of nasal vaccine : नयी दिल्ली, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भारत बायोटेक के नाक के जरिए दिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक का परीक्षण शुक्रवार से शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें: लोन लिए बिना ही खाते से काट ली राशि, किसानों ने की राशि वापस करने की मांग

एम्स, नयी दिल्ली में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर डॉ संजय राय ने बताया कि बूस्टर खुराक उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने कम से कम पांच महीने पहले कोवैक्सिन या कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली थी। लेकिन टीका लेने की अवधि सात महीने से पहले की नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: BCG के टीके वाले वॉयल में मिला काला पदार्थ, बच्चों का टीकाकरण बंद, जांच के लिए भेजा गया रायपुर

भारत द्वारा हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा कोविड-19 के खिलाफ विकसित ‘इंट्रानैसल वैक्सीन’ बीबीवी154 के इस्तेमाल को मंजूरी दिया जाना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: खुला पिटारा.. कितनी राहत? बजट में दिखी ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की झलक, सभी अंचलों का रखा गया ध्यान