एयर इंडिया की दूसरी उड़ान यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर देर रात दिल्ली पहुंची, सिंधिया ने गुलाब देकर किया स्वागत
एअर इंडिया की दूसरी उड़ान यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची
नई दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) एअर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से शनिवार देर रात दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंची। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पढ़ें- यूक्रेन में रूस के हमले से अब तक 198 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, मृतकों में बच्चे भी शामिल
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन से लाए गए भारतीयों को गुलाब का फूल देकर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।
पढ़ें- भारत-चीन पर गिर सकता है 500 टन का ढांचा.. रूस अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख ने दी चेतावनी
भारत ने यूक्रेन में रूसी सेना के आक्रमण के बीच वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए शनिवार को अभियान शुरू किया। पहली निकासी उड़ान एआई1944 से बुखारेस्ट से 219 लोगों को मुंबई लाया गया।
https://twitter.com/ANI/status/1497691655167623169?cxt=HHwWgoCqlYKo78gpAAAA
अधिकारियों ने बताया कि दूसरी निकासी उड़ान एआई1942 शनिवार देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली हवाईअड्डे पहुंची।
#WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia & MoS MEA V Muraleedharan welcome the Indian nationals safely evacuated from Ukraine via Bucharest (Romania) pic.twitter.com/UsFC7f63xf
— ANI (@ANI) February 26, 2022

Facebook


