राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ

Ads

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ

  •  
  • Publish Date - January 8, 2026 / 09:49 AM IST,
    Updated On - January 8, 2026 / 09:49 AM IST

नयी दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह खराब श्रेणी में आ गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार की सुबह यह 336 था। बुधवार को दिल्ली की 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता 289 थी।

सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.1 डिग्री कम है।

इसके अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा

ताजा खबर