बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में चोरी के शक में लड़के के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में चोरी के शक में लड़के के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
रायगंज (पश्चिम बंगाल), 12 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में सामान चोरी करने के संदेह में 10 वर्षीय बालक के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर रायगंज थाना क्षेत्र के थारी सूर्याबाद इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी उम्र 35 और 28 वर्ष हैं।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है।
अधिकारी ने कहा कि बच्चे की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही रायगंज की अदालत में पेश किया जाएगा।
भाषा राखी रंजन
रंजन

Facebook


