अजमेर: विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Ads

अजमेर: विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 03:21 PM IST

जयपुर, 29 सितंबर (भाषा) अजमेर जिले में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के अनुसार अजमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘किशनगढ़ डंपिंग यार्ड’ में एक इजरायली महिला पर्यटक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित प्रभावी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के आरोपी मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) निवासी किशनगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा संतोष

संतोष