आठवले ने आईआईटी मुंबई के छात्र के माता-पिता से बात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया

Ads

आठवले ने आईआईटी मुंबई के छात्र के माता-पिता से बात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 04:46 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 04:46 PM IST

मुंबई, 29 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि आत्महत्या करने वाले उनके बेटे को न्याय मिलेगा।

मंत्री ने फोन पर साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे से कहा, “हम आपके बेटे को जरूर न्याय दिलाएंगे।”

आठवले ने कहा कि आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा इस मामले की गहन जांच कर रही है।

साहिल के माता-पिता अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

आईआईटी मुंबई में मध्य सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद, 18 सितंबर की शाम को द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल (22) का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश