अभिनेता अक्षय कुमार ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

Ads

अभिनेता अक्षय कुमार ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 10:27 PM IST

(तस्वीर के साथ)

जम्मू, 18 जून (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रतिष्ठित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार इस तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा पहुंचे, जिसके बाद वह प्रार्थना करने के लिए पवित्र गुफा मंदिर की ओर रवाना हुए।

अभिनेता के इस दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखा गया। इस फिल्मी सितारे की एक झलक पाने की उम्मीद में कई लोग मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास एकत्र हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार ने पवित्र गुफा मंदिर में माथा टेका और वापसी से पहले कुछ समय प्रार्थना करने में बिताया।

उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा और मौजूदा गर्मियों की छुट्टियों के मौसम के कारण देश भर से तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ मंदिर पहुंच रही है।

भाषा सुमित माधव

माधव