सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग

Ads

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 10:12 PM IST

क्योंझर (ओडिशा), 18 जून (भाषा) ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग बृहस्पतिवार को उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी कार क्योंझर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर उनके काफिले के पायलट वाहन से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना तेलकोई थाना क्षेत्र के जगमोहन चौराहे के पास उस समय हुई, जब मंत्री संबलपुर से मयूरभंज जा रहे थे। वह शुक्रवार को रायरांगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि मंत्री के काफिले की पायलट कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उसके ठीक पीछे चल रहा महालिंग का वाहन उससे टकरा गया।

सूत्रों ने बताया कि अगली सीट पर बैठे मंत्री को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। वाहन के एयरबैग समय पर खुल जाने के कारण महालिंग की जान बच गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके चालक और पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) को भी कोई चोट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि बाद में मंत्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

भाषा सुमित माधव

माधव