नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
इस फिल्म के निर्देशक अहमद खान हैं और इसे स्टार स्टूडियो18, बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स ने बनाया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 27.60 करोड़ रुपये कमाए और अगले दिन 31.8 करोड़ रुपये की कमाई की। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 59.40 करोड़ हो गयी है।
‘वेलकम टू द जंगल’, ‘वेलकम’ (2007) और ‘वेलकम बैक’ (2015) के बाद ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म से अक्षय की फ्रैंचाइजी में वापसी हो रही है, वह ‘वेलकम बैक’ में नहीं थे।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश