कर्नाटक : ईद मिलाद पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुत्तुर में बंद का दिखा असर

कर्नाटक : ईद मिलाद पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुत्तुर में बंद का दिखा असर

कर्नाटक : ईद मिलाद पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुत्तुर में बंद का दिखा असर
Modified Date: August 25, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: August 25, 2026 2:59 pm IST

मंगलुरु, 25 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तुर में एक व्यवसायी पर हमले और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस की कथित उदासीनता के विरोध में हिंदू जागरण वेदिके द्वारा मंगलवार को आहूत बंद का व्यापक असर रहा। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को पुत्तुर में ज्यादातर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

कई व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया जबकि कुछ दुकानें ही खुली रहीं।

सूत्रों ने बताया कि बीएमएस ऑटो यूनियन और कई ऑटो चालकों द्वारा बंद का समर्थन किए जाने के कारण ऑटोरिक्शा सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया।

दक्षिण कन्नड़ जिले में ईद मिलाद के मौके पर पुलिस ने एहतियाती उपायों के तहत अतिरिक्त बल तैनात किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बंद के बीच पुत्तुर के बप्पालिगे में ईद मिलाद का जुलूस निकाला गया, जो कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पुलिस के मुताबिक, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और इसके अलावा, जिले के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पूर्व सांसद नलिन कुमार कतील, पूर्व विधायक संजीव मातंदूर, भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश कुंपाला और सांसद कैप्टन ब्रिजेश चौटा ने भी हमले में घायल व्यवसायी के घर जाकर उसका हालचाल जाना।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में