All School Close on 17th August: शनिवार स्वतंत्रता दिवस इसलिए अब 17 अगस्त को रहेगा अवकाश.. CM का बिलासपुर में ऐलान, नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की छुट्टी..

Ads

CM हिमाचल प्रदेश में 17 अगस्त को पूरे प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया। इसके अलावा वन महोत्सव के दौरान वन मित्रों का मानदेय बढ़ाने समेत तहसील, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई घोषणाएं हुईं।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 09:35 PM IST

All School Close on 17th August in Himachal Pradesh | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • वन मित्रों का मानदेय 12 हजार हुआ
  • भराड़ी को तहसील का दर्जा मिलेगा
  • 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी

बिलासपुर: आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। (All School Close on 17th August in Himachal Pradesh) इस दौरान पौधरोपण अभियान के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम में सहजन का पौधा भी लगाया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

17 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी विद्यालयों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। 17 अगस्त 2026 को प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह छुट्टी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बदले दी जाएगी।

बढ़ाया वन मित्रों का मानदेय

इस मौके पर वन मित्रों के मासिक मानदेय को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा की गई। (All School Close on 17th August in Himachal Pradesh) सरकार ने वन महोत्सव के तहत पूरे प्रदेश में 7,000 हेक्टेयर भूमि पर 50 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा

कार्यक्रम के दौरान भराड़ी उप-तहसील को तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की गई। इससे क्षेत्र के लोगों को राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

पशु औषधालय खोलने की घोषणा

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा ऐलान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में डॉक्टरों के दो अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे। (All School Close on 17th August in Himachal Pradesh) वहीं, तड़ौन ग्राम पंचायत में लोगों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशु औषधालय खोलने की घोषणा की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शुरू होंगी नई कक्षाएं

शिक्षा के क्षेत्र में भी कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया है। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में MBA, MCA और MTA की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय घंडावली में BBA और BCA की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर

कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज

एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि

उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ

Q1. वन मित्रों का मानदेय कितना बढ़ाया गया?

वन मित्रों का मासिक मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया।

Q2. घुमारवीं में कौन से नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे?

घुमारवीं कॉलेज में MBA, MCA और MTA तथा घंडावली कॉलेज में BBA और BCA शुरू होंगे।

Q3. 17 अगस्त 2026 को स्कूल क्यों बंद रहेंगे?

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के बदले 17 अगस्त को प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा।