All School Holiday News Today | Photo Credit: AI
शिमला: All School Holiday News Today देश के कई राज्यों के स्कूलों में भारी बारिश के चलते छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं कई राज्यों के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज 17 अगस्त सोमवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी (August 2026 School Holidays) घोषित कर दी है। सीएम के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर अब आप सभी के मन में एक सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि ये फैसला आखिर क्यों लिया गया है? तो आइए जानते है।
All School Holiday News Today दरअसल, यह फैसला 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी नहीं रखी गई थी, ताकि छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचकर ध्वजारोहण समारोह और अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकें।
All Schools Closed Tomorrow In Himachal Pradesh स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में ध्वजारोहण समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न आयोजन भी किए गए।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने शुक्रवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्कूल आने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी को स्कूलों को आज यानी 17 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। यानी हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त की जगह आज 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।