All Schools closed in Odisha due to heavy rain || Image- IBC24 News Archive
भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर ओडिशा में लगातार दिखाई दे रहा है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। (All School Closed Order in Odisha) भारी बारिश को देखते हुए चार जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद एहतियात के तौर पर जगतसिंहपुर, सोनपुर, मयूरभंज और केंद्रपाड़ा जिलों के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों तक कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। साथ ही अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी बारिश के कारण रायगढ़ जिले में टीकिरी और राउली रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर पानी भर गया। (All School Closed Order in Odisha) इससे रायगढ़-कोरापुट रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कटक जिले के बांकी में सबसे ज्यादा 192 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अथागढ़ में 174 मिमी, सोनपुर में 135 मिमी और केंद्रपाड़ा में 133 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 29 जुलाई तक ओडिशा तट और आसपास के समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की अपील की है।
प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर
‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश
महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती
ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया