सभी स्कूल ‘गुड टच और बैड टच’ सत्र आयोजित करेंगे: रेखा गुप्ता

सभी स्कूल 'गुड टच और बैड टच' सत्र आयोजित करेंगे: रेखा गुप्ता

सभी स्कूल ‘गुड टच और बैड टच’ सत्र आयोजित करेंगे: रेखा गुप्ता
Modified Date: July 9, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: July 9, 2026 10:32 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को शिक्षित करने के लिए सभी स्कूलों में ‘गुड टच और बैड टच’ (अच्छी मंशा से छूना और खराब मंशा से छूना ) सत्र आयोजित किए जाएंगे।

गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली का पॉक्सो जागरूकता माह सिर्फ एक जागरूकता अभियान से कहीं बढ़कर है। इस जुलाई, दिल्ली का हर स्कूल ‘गुड टच और बैड टच’ जागरूकता सत्र आयोजित करेगा, अनिवार्य बाल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करेगा और 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपेगा।’

गुप्ता ने एक बयान में कहा कि माता-पिता, शिक्षकों, दिल्ली पुलिस, जिलाधिकारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह बाल संरक्षण के लिए पूरे शहर में चलाया जाने वाला एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि महीने भर चलने वाले अभियान का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में बाल सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि सुरक्षा उपाय स्कूली प्रणालियों का एक स्थायी हिस्सा बनें।

इस पहल के तहत जुलाई के अंत तक दिल्ली के सभी 5,633 स्कूलों में बाल संरक्षण समितियां गठित की जाएंगी। शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में