अमरनाथ यात्रा: जम्मू से गुफा मंदिर के लिए 2,900 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

Ads

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से गुफा मंदिर के लिए 2,900 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

  •  
  • Publish Date - July 24, 2024 / 12:14 PM IST,
    Updated On - July 24, 2024 / 12:14 PM IST

जम्मू, 24 जुलाई (भाषा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को जम्मू से 2,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चार लाख से अधिक तीर्थयात्री पहले ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या साढ़े चार लाख से अधिक थी।

भगवती नगर आधार शिविर से 103 वाहनों में 2,907 तीर्थयात्रियों का 27वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संरक्षण में तड़के 3:40 बजे रवाना हुआ।

जत्थे में 2,194 पुरुष, 598 महिलाएं, 11 बच्चे और 104 साधु शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 1,773 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को जबकि 1,134 ने छोटा लेकिन कठिन 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग को चुना है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को जम्मू से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया था जिसके बाद से अब तक कुल 1,28,404 तीर्थयात्री यहां आधार शिविर से वार्षिक तीर्थयात्रा पर जा चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

भाषा यासिर शोभना

शोभना