पुलिस कार्रवाई के बीच प्रदर्शनकारी का वीडियो आया सामने, बार-बार कहता रहा ‘मारो सर’

Ads

पुलिस कार्रवाई के बीच प्रदर्शनकारी का वीडियो आया सामने, बार-बार कहता रहा ‘मारो सर’

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 06:42 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बीच जहां बहुत से लोग तितर-बितर हो गए, वहीं एक प्रदर्शनकारी अपनी जगह पर डटा रहा। वह बार-बार कहता रहा ‘‘मारो सर, मारो’’ और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई के बावजूद एक बार भी पीछे नहीं हटा।

कॉजपा की ओर से आयोजित संसद मार्च के दौरान यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारी अवरोधकों को पार करने की कोशिश की, लाठीचार्ज का सामना किया और आंसू गैस के गोलों से भी जूझे।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में टी-शर्ट और पतलून पहने एक व्यक्ति को लाठियों से लैस सुरक्षाकर्मियों के समूह के सामने खड़े देखा गया। वह बार-बार कह रहा था, ‘‘मारो सर, मारो सर।’’

मार्च में शामिल लोगों को मध्य दिल्ली में कई जगहों पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छात्र थे।

भाषा आशीष नरेश

नरेश