अमित शाह ने मादक पदार्थ तस्कर सलीम डोला को तुर्किये से वापस लाने के लिए एनसीबी की सराहना की

Ads

अमित शाह ने मादक पदार्थ तस्कर सलीम डोला को तुर्किये से वापस लाने के लिए एनसीबी की सराहना की

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 01:09 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 01:09 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से वापस लाने में सफलता हासिल की।

गृह मंत्री शाह ने इसे मादक पदार्थ के गिरोहों के खिलाफ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति बताते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार के मादक पदार्थ के गिरोहों को बेरहमी से कुचलने के मिशन के तहत, मादक पदार्थ के खिलाफ हमारी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से सीमापार भी अपनी पकड़ मजबूत की है।’’

शाह ने कहा, ‘‘अब मादक पदार्थ तस्कर कहीं भी छिपें, उनके लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है।”

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के कथित करीबी सहयोगी डोला (59) को भारत की एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को तुर्किये गुप्तचर एजेंसी ने हिरासत में लिया।

डोला के खिलाफ रेड नोटिस जारी हुआ था और उसे मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा