‘संपर्क फॉर समर्थन’- बाबा रामदेव से मिले अमित शाह, जानिए क्या बात हुई

‘संपर्क फॉर समर्थन’- बाबा रामदेव से मिले अमित शाह, जानिए क्या बात हुई

‘संपर्क फॉर समर्थन’- बाबा रामदेव से मिले अमित शाह, जानिए क्या बात हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: June 4, 2018 10:24 am IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम से बड़ा प्रचार अभियान शुरु किया है। इसी कड़ी में भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने आज बाबा रामदेव से मुलाकात की। उन्होंने बाबा रामदेव से एक बार फिर 2019 के चुनाव के लिए समर्थन देने कहा। इस दौरान बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

मुलाकात के दौरान योग गुरु ने कहा कि पीएम मोदी की नीयत, नीति और नेतृत्व से देश की प्रगति हुई है। वे 18-18 घंटे काम करते हैं। रामदेव ने कहा कि मोदी के पुरुषार्थ से देश को लाभ मिला।

यह भी पढ़ें :

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें बताया कि हम घर-घर जाकर सरकार का हिसाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक करोड़ घर जाकर समर्थन मांगगे। मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि उज्जवाल योजना से महिलाओं को फायदा- हुआ है।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संपर्क फॉर समर्थनके दौरान देश के प्रतिष्ठित लोगों से मिलने में लगे हुए हैं। वे इससे पहले पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, सुभाष कश्यप और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी पत्नी से उनके घर जाकर मिल चुके हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में