अमित शाह ने चुनावी राज्य केरल में हिंदू मठों के प्रमुखों से की मुलााकत

Ads

अमित शाह ने चुनावी राज्य केरल में हिंदू मठों के प्रमुखों से की मुलााकत

  •  
  • Publish Date - March 7, 2021 / 07:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

तिरुवनंतपुरम, सात मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल की अपनी यात्रा के दौरान यहां श्री रामकृष्ण आश्रम में प्रार्थना की और कई हिंदू मठों के प्रमुखों से भेंट की।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की कोर समिति के साथ भी एक बैठक की। राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने षणमुगम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन की ‘विजय यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ विजय यात्रा आत्मनिर्भर केरल के निर्माण के संकल्प के साथ आज संपन्न हुई। एलडीएफ और यूडीएफ का राज्य के विकास से कोई लेना -देना नहीं है और उन्हें बस अपने वोटबैंक की चिंता है।’’

भाषा

राजकुमार सुभाष

सुभाष