Amit Shah On Delhi Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अमित शाह का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के साथ आपात बैठक, हर दोषी को कड़ी सजा देने का निर्देश

Ads

Amit Shah On Delhi Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अमित शाह का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के साथ आपात बैठक, हर दोषी को कड़ी सजा देने का निर्देश

  •  
  • Publish Date - November 11, 2025 / 06:51 PM IST,
    Updated On - November 11, 2025 / 06:51 PM IST

Amit Shah On Delhi Blast/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय में बैठक
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का X पर पोस्ट
  • वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

दिल्ली: Amit Shah On Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और घटना की पूरी जानकारी ली।अमित शाह ने इस घटना के हर दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए और कहा कि इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियों द्वारा कड़ी सजा दी जाएगी।

अमित शाह ने बुलाया आपात बैठक (Amit Shah statement)

Amit Shah On Delhi Blast : उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जांच को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश भी दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

"दिल्ली कार ब्लास्ट" के बाद गृह मंत्री ने क्या कार्रवाई की?

केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और दोषियों की खोज तेज़ करने के निर्देश दिए।

"दिल्ली कार ब्लास्ट" में दोषियों को किस प्रकार की सजा दी जाएगी?

अमित शाह ने कहा कि इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।

"दिल्ली कार ब्लास्ट" की समीक्षा बैठक कहाँ हुई थी?

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।