राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगे हैं

Ads

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, मोदी से नफरत करते-करते भारत से नफरत करने लगे हैं

  •  
  • Publish Date - April 23, 2018 / 03:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार के दिन संविधान बचाओ अभियान की शुरूआत करते हुए। नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, जिसका जवाब उन्हो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीखे तेवरों में दिया। मोदी सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि मोदी से नफरत करते-करते राहुल गांधी आज भारत से नफरत करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी आज से फिर एक अभियान का हिस्सा बनेंगे

अमित शाह ने कहा कांग्रेस संविधान की भावना को खत्म कर वंशवाद का शासन चाहती है। अमित ने आगे कहा कांग्रेस अध्यक्ष जिस तरह की शब्दावली का उपयोग प्रधानमंत्री के लिए करते है वह न सिर्फ प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान है बल्कि यह उनकी बौखलाहट का भी परिचालक है। इसी के साथ भापाजा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर राजनीतिक फायदे के लिए संविधान से निकली संस्थाओं पर हमला करने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें – चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति ने किया खारिज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसी भी संविधानिक संस्था को नहीं छोड़ उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय और सेना तक को निशाना बनाया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24