Home » Country » Amit Shah Targets Opposition Over Women’s Reservation Bill, Calls Out ‘Conditional Support’
Amit Shah On Women Reservation Bill : “समर्थन के बहाने अड़ंगा लगा रहा है विपक्ष”,लोकसभा में अमित शाह ने महिला आरक्षण पर इंडी अलायंस को लिया आड़े हाथों
Ads
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समर्थन के नाम पर शर्तें जोड़कर असल में बिल के कार्यान्वयन में बाधा डाली जा रही है।
नई दिल्ली: Amit Shah On Women Reservation Bill महिला आरक्षण बिल पर जारी चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा कि एक तरफ विपक्ष बिल के पक्ष में होने का दावा कर रहा है, लेकिन दूसरी तरफ अगर-मगर और किंतु-परंतु जैसे शब्द जोड़कर असल में इसके इम्पलीमेंटेशन में अड़ंगा डाल रहा है।
इंडी अलायंस पर तीखा हमला
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “सबने बोला है कि हम इसके पक्ष में हैं, हम इसका स्वागत करते हैं। Women Reservation Bill Update लेकिन अगर बारीकी से देखें तो इंडी अलायंस के सदस्यों ने शर्तों का उपयोग करते हुए साफ रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष का यह विरोध केवल आरक्षण को लागू करने के तरीकों को लेकर नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर महिला आरक्षण के ही खिलाफ है।
तीन बिलों का मकसद पूरी तरह स्पष्ट है
गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी जिम्मेदारी सदन को यह समझाने की है कि सरकार की मंशा क्या है। उन्होंने कहा कि इन तीन बिलों का मकसद पूरी तरह स्पष्ट है और सरकार महिलाओं को उनका वास्तविक हक देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष केवल प्रक्रियात्मक आपत्तियों की आड़ में राजनीति कर रहा है।