शोपियां में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाया गया आईईडी निष्क्रिय किया गया

Ads

शोपियां में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से लगाया गया आईईडी निष्क्रिय किया गया

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 04:03 PM IST

श्रीनगर, आठ अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सड़क पर सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के उद्देश्य से आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक त्रासदी टल गई क्योंकि आईईडी “संभवतः सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।”

अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दक्षिण कश्मीर जिले में जैनापोरा-चितरगाम मार्ग के किनारे नियमित साफ-सफाई के दौरान यह आईईडी मिला।

उन्होंने बताया आईईडी का पता लगने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इसे निष्क्रिय कर दिया गया।

भाषा प्रचेता जोहेब

जोहेब