Andhra Pradesh Road Accident | Photo Credit: IBC24
कुरनूल: Andhra Pradesh Road Accident आंध्र प्रदेश में एक बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
Kurnool Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकालाडोना के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक बोलेरो और लॉरी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, पांच पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने येम्मिगनूर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। कुरनूल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है। फिलहाल घटना किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है।
माना जा रहा है कि पीड़ित कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के तीर्थयात्री थे, जो श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। एक मामला दर्ज कर लिया गया है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।