Andhra Pradesh Road Accident News: सड़क हादसे में हुई मेडिकल छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक
Andhra Pradesh Road Accident News: सड़क दुर्घटना में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की मौत पर रविवार को दुख व्यक्त किया।
Andhra Pradesh Road Accident News/image: IBC24 File
Andhra Pradesh Road Accident News: अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राजमहेंद्रवरम में एक सड़क दुर्घटना में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की मौत पर रविवार को दुख व्यक्त किया। यह हादसा गुरुवार को राजमहेंद्रवरम के एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुआ था। शराब के नशे में धुत युवाओं की एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों- प्रियंका और उमेश को टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया।
सीएम ने जताया शोक
इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्रियंका की मौत हो गई, जबकि उमेश को मामूली चोटें आई हैं। (Andhra Pradesh Road Accident News) मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रियंका की मौत बेहद दुखद है। यह अत्यंत दर्दनाक है कि शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवाओं की लापरवाही के कारण एक होनहार मेडिकल छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी।’
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Andhra Pradesh Road Accident News: नायडू ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhilai Sex Racket: छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, यहां स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था अनैतिक काम, मैनेजर और महिला दलाल सहित 9 लोग गिरफ्तार
- School Closed News: कल ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी, स्कूलों से लेकर आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Mamata Banerjee Attacked: पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हुआ हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, भाजपा ने की हमले की निंदा

Facebook


