आंध्र प्रदेश: नहर में कार गिरी, तीन छात्रों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश: नहर में कार गिरी, तीन छात्रों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 11:52 AM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 11:52 AM IST

राजमहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश), छह अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार तड़के एक कार के नहर में गिर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि कार तेज गति से चलायी जा रही थी।

उसने बताया कि एलुरु जिला स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के 10 छात्रों का एक समूह शनिवार की रात पूर्वी गोदावरी जिले के मारेडुमिली गया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार आधी रात उनकी कार सड़क से फिसलकर पूर्वी गोदावरी जिले के बुरुगुपुडी गेट पर एक नहर में गिर गई, जिससे हर्षवर्द्धन, हेमंत और उदय किरण नामक तीन छात्रों की मौत हो गई।

उसने बताया कि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गये हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा साजन सिम्मी

सिम्मी