अंजनी कुमार यूक्रेन में भारत के अगले राजदूत होंगे

Ads

अंजनी कुमार यूक्रेन में भारत के अगले राजदूत होंगे

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 06:28 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) राजनयिक अंजनी कुमार को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी।

मंत्रालय ने कहा कि उनके जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय विदेश सेवा के 2003 बैच के अधिकारी अंजनी कुमार को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं।’’

फिलहाल यूक्रेन और रूस के बीच चार साल से अधिक समय से युद्ध जारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर अगस्त 2024 में यूक्रेन की यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार वर्ष 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा थी।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश