Anna Hazare Latest Statement: सात AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने पर अन्ना हजारे ने भी दी प्रतिक्रिया.. कहा, “किसी के विचारों को दबाना सही नहीं है.. लोकतंत्र में लोग स्वतंत्र हैं”.. सुनें आप भी

Ads

Anna Hazare Latest Statement on Raghav Chadha: AAP सांसदों के BJP में जाने पर अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया, बोले लोकतंत्र में सभी को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 12:12 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 12:13 AM IST

Anna Hazare Latest Statement on Raghav Chadha || Image- The Economic Times File

HIGHLIGHTS
  • AAP सांसदों के BJP में जाने पर अन्ना हजारे का बयान
  • लोकतंत्र में विचारों की स्वतंत्रता पर दिया जोर
  • मतभेद के कारण पार्टी छोड़ना स्वाभाविक बताया

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार, 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसके अलावा, AAP के चार और राज्यसभा सांसदों के भी औपचारिक रूप से BJP में शामिल होने की उम्मीद है। (Anna Hazare Latest Statement on Raghav Chadha) राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद BJP में शामिल हो गए हैं।”

देशभर के नेता दे रहे प्रतिक्रिया

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल, स्वाति मालीवाल, अन्ना हजारे, संजय सिंह और AAP, BJP और कांग्रेस सहित अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के अन्य बड़े नेताओं ने राघव चड्ढा के BJP में जाने पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

अन्ना हजारे ने कहा, ‘लोकतंत्र में लोग स्वतंत्र’

राघव चड्ढा और अन्य नेताओं के BJP में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “लोकतंत्र में, हर किसी की अपनी राय होती है। किसी के विचारों को दबाना सही नहीं है। लोकतंत्र में लोगों के अलग-अलग नज़रिए होते हैं, और राय में कुछ मतभेद होना स्वाभाविक है। सोच में कुछ असहमति या मतभेद हो सकते हैं, यही वजह है कि कुछ लोग पार्टी छोड़ने का फ़ैसला कर सकते हैं” (Anna Hazare Latest Statement on Raghav Chadha) अन्ना हजारे ने इस मामले में आगे कहा कि, “संविधान में किसी भी पार्टी का नाम नहीं है… लोकतंत्र में लोग स्वतंत्र हैं, अगर कोई जाना चाहे तो जा सकता है।”

सात रास सांसदों ने कहा पार्टी को अलविदा

गौरतलब है कि,आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आप से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही, तीनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।

’15 सालों तक अपने खून से सींचा’ : राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है।

की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना

उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए सभी नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मैं आप से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। भाजपा में शामिल होने के फैसले पर चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन फैसलों को लेने से पहले कई नेता डरते थे। (Anna Hazare Latest Statement on Raghav Chadha) जनता ने इस नेतृत्व पर तीन बार मुहर लगाई है और अब हम भी उसी नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागज़ात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। जैसा कि मैंने बताया, दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद हमारा समर्थन कर रहे हैं और हम जल्द ही आपको पूरी सूची उपलब्ध करा देंगे। उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं। इनके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

‘आप से तोड़ रहा हूँ सारे रिश्ते’ : संदीप पाठक

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय भी आएगा, लेकिन आज वह स्थिति सामने है। आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं। मैं एक किसान परिवार से आता हूं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना।”

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

1. अन्ना हजारे ने क्या कहा?

उन्होंने कहा लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विचार रखने और निर्णय लेने की स्वतंत्रता है।

2. यह बयान किस संदर्भ में दिया गया?

AAP के सात राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने के बाद अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी।

3. अन्ना हजारे ने पार्टी छोड़ने पर क्या कहा?

उन्होंने कहा मतभेद स्वाभाविक हैं, इसलिए लोग अपनी इच्छा से पार्टी छोड़ सकते हैं।