अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन उत्पीड़न, छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन उत्पीड़न, छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन उत्पीड़न, छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
Modified Date: December 25, 2024 / 04:01 pm IST
Published Date: December 25, 2024 4:01 pm IST

चेन्नई, 25 दिसंबर (भाषा) अन्ना विश्वविद्यालय में एक छात्रा के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किये गये कथित यौन उत्पीड़न की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव जे. प्रकाश ने एक बयान में कहा कि जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

इस बीच, एक छात्र संगठन ने कार्रवाई की मांग को लेकर सरकारी विश्वविद्यालय परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में