Delhi Mahipalpur Blast News: दिल्ली में फिर एक धमाका?.. राजधानी के इस पॉश इलाके में जोरदार ब्लास्ट की आवाज से मची अफरा-तफरी..

Ads

रेडिसन होटल के पास धमाके की आवाज सुनी गई है। इसके बाद सुबह 9.18 बजे फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई।

  •  
  • Publish Date - November 13, 2025 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 13, 2025 / 11:20 AM IST

Delhi Mahipalpur Blast News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • महिपालपुर में फिर धमाका
  • एनआईए जांच में जुटी
  • दिल्ली पुलिस कर रही जांच

Delhi Mahipalpur Blast News: नई दिल्ली: बीते सोमवार की शाम को देश की राजधानी दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास एक भीषण धमाका हुआ था। इस ब्लास्ट की जद में आकर 12 लोगों ने अपनी जान गँवा दी थी, जबकि 20 से ज्यादा गंभीर तौर पर घायल हुए थे जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। केंद्र सरकार ने इसे ‘आतंकी घटना’ करार देते हुए पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है। शुरुआती जांच और पूछताछ में कई आतंकियों के तार इस धमाके से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

Delhi Mahipalpur Blast News: बहरहाल इस बीच दिल्ली के ही महिपालपुर में भी एक और धमाके की खबर आई है। बताया जा रहा है कि रेडिसन होटल के पास धमाके की आवाज सुनी गई है। इसके बाद सुबह 9.18 बजे फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, अबतक जांच में कुछ नहीं मिला है।

इन्हें भी पढ़ें: