केरल में सामने आया जीका वायरस का एक और मामला , अबतक 38 लोग उसकी चपेट में

Ads

केरल में सामने आया जीका वायरस का एक और मामला , अबतक 38 लोग उसकी चपेट में

  •  
  • Publish Date - July 20, 2021 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 20 जुलाई (भाषा) केरल में एक और व्यक्ति के जीका वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य में इस संक्रमण के 38 मामले सामने आये हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि जांच में तिरुवनंतपुरम के कुलाथुर में 49 वर्षीय एक महिला जीका से संक्रमित पायी गयी। उनके अनुसार इस संबंध में तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज की विषाणु प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया था ।

मंत्री ने बताया कि सभी संक्रमितों का स्वास्थ्य फिलहाल संतोषजनक है तथा आठ मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश