गैंगस्टर निरोधक टास्क फोर्स ने सरकार गैंग के सरगना सहित चार बदमाशों को पकड़ा
गैंगस्टर निरोधक टास्क फोर्स ने सरकार गैंग के सरगना सहित चार बदमाशों को पकड़ा
जयपुर, दो जनवरी (भाषा) गैंगस्टर निरोधक टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने नव वर्ष के मौके पर जैसलमेर के सम थाना इलाके में पार्टी मनाने पहुंचे मारवाड़ क्षेत्र में सक्रिय सरकार गिरोह के सरगना समेत चार बदमाशों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) दिनेश एम एन ने मंगलवार को बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली कि सरकार गिरोह के कुछ बदमाश नव वर्ष पर पार्टी करने जैसलमेर जा रहे हैं, इनके पास हथियार भी हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद सम थानाधिकारी ने पुलिस दल के साथ देर रात मौके पर दबिश देकर पार्टी कर रहे बदमाश राकेश गोदारा (28) व सुनील गोदारा (25) तथा राजेंद्र भाटी (26) व आदित्य उर्फ मोनू (27) को दबोच लिया।
उन्होंने बताया कि राकेश गोदारा इस गिरोह का सरगना है, जो सीकर एवं नागौर जिले में वांछित है।
उल्लेखनीय है कि सरकार गैंग मारवाड़ क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय है और इसके खिलाफ कई प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है।
भाषा कुंज रंजन
रंजन

Facebook


