कोयला घोटाले में आरोपी अनूप माझी सीबीआई के सामने पेश

Ads

कोयला घोटाले में आरोपी अनूप माझी सीबीआई के सामने पेश

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 06:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले के कथित मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला मंगलवार को यहां निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि पिछले चार महीने में माझी ने एजेंसी के नोटिस का जवाब नहीं दिया और लुकआउट सर्कुलर से बच कर भागता रहा।

इससे पहले सीबीआई ने आसनसोल, रानीगंज और कोलकाता स्थित माझी के कार्यालय परिसर, आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।

भाषा यश पवनेश

पवनेश