‘अपोलो हैज फॉलन’ की अभिनेत्री ऋतु आर्य ने शाहरुख खान को बताया अपना ‘ध्रुव तारा’

'अपोलो हैज फॉलन' की अभिनेत्री ऋतु आर्य ने शाहरुख खान को बताया अपना 'ध्रुव तारा'

‘अपोलो हैज फॉलन’ की अभिनेत्री ऋतु आर्य ने शाहरुख खान को बताया अपना ‘ध्रुव तारा’
Modified Date: September 18, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: September 18, 2026 5:12 pm IST

(रवि बंसल)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) ‘‘रेड नोटिस’’, ‘‘बार्बी’’ और ‘‘द अम्ब्रेला एकेडमी’’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों एवं सीरीज के लिए पहचानी जाने वाली ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री ऋतु आर्य का कहना है कि वह हमेशा से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की प्रशंसक रही हैं और उन्हें अपना ‘ध्रुव तारा’ (मार्गदर्शक) मानती हैं।

ऋतु आर्य (38) का जन्म इंग्लैंड के गिल्डफोर्ड शहर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों भारतीय मूल के हैं।

आर्य ‘अपोलो हैज फॉलन’ में एक बार फिर ब्रिटिश गुप्तचर एजेंसी ‘एमआई-6’ की एजेंट की अपनी भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि ब्रिटेन में अपने बचपन के दिनों में उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में देखीं।

आर्य ने कहा, ‘मैं बॉलीवुड की बहुत सी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और शाहरुख खान मेरे ‘ध्रुव तारा’ रहे हैं… मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। और मुझे पता है कि यह बात लोगों को थोड़ी अटपटी लग सकती है, क्योंकि यह एक रूढ़िवादी धारणा जैसी लगती है, लेकिन मेरे लिए ऐसा नहीं है, क्योंकि यही मेरी जिंदगी थी।’

साक्षात्कार में शामिल ‘अपोलो हैज फॉलन’ में ऋतु आर्य के सह-कलाकार तौफीक जल्लाब (जो इस सीरीज में विंसेंट तालेब की भूमिका निभा रहे हैं) ने याद किया कि कैसे ऋतु आर्य ने एक बार उनसे कहा था कि वह शाहरुख खान जैसे दिखते हैं।

साक्षात्कार के दौरान मौजूद ‘अपोलो हैज फॉलन’ में उनके सह-कलाकार तौफीक जल्लाब ने याद किया कि कैसे ऋतु ने एक बार उनसे कहा था कि वह शाहरुख खान जैसे दिखते हैं, वह इस शृंखला में विंसेंट तालेब की भूमिका निभा रहे हैं।

जल्लाब ने कहा, ‘दरअसल, (ऋतु) उन्होंने मुझसे कहा कि मैं शाहरुख खान जैसा दिखता हूं। मेरे लिए तो यही बहुत था। मुझे इससे ज्यादा और कुछ नहीं चाहिए था।’

शुक्रवार को ओटीटी मंच ‘लायंसगेट प्ले’ पर प्रसारित होने जा रही इस सीरीज ‘अपोलो हैज फॉलन’ में ऋतु आर्य एक बार फिर ब्रिटिश हितों की रक्षा करने वाली माहिर एजेंट ‘ज़ारा टेलर’ के रूप में वापसी कर रही हैं। वहीं उनके साथ तौफीक जल्लाब पूर्व फ्रांसीसी खुफिया अधिकारी ‘विंसेंट तालेब’ की भूमिका में हैं, जहां दोनों मिलकर एक नए अंतरराष्ट्रीय खतरे का मुकाबला करते हैं।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में