यूपीआई शुल्क: पटनायक ने छोटे कारोबारियों और आम जनता के हितों की रक्षा को जरूरत बताया

यूपीआई शुल्क: पटनायक ने छोटे कारोबारियों और आम जनता के हितों की रक्षा को जरूरत बताया

यूपीआई शुल्क: पटनायक ने छोटे कारोबारियों और आम जनता के हितों की रक्षा को जरूरत बताया
Modified Date: September 18, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: September 18, 2026 6:10 pm IST

भुवनेश्वर, 18 सितंबर (भाषा) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हितों की रक्षा करना जरूरी है क्योंकि केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पटनायक ने दिल्ली से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद यह बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आम आदमी और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए।’’

इससे पहले, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रभार लगाने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से ही महंगाई अधिक है और ऐसे में इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

भाषा संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में