नेपाल की बाढ़ में लापता ओडिशा के चार लोगों की पहचान के लिए राज्य सरकार ने डीएनए रिपोर्ट भेजी

नेपाल की बाढ़ में लापता ओडिशा के चार लोगों की पहचान के लिए राज्य सरकार ने डीएनए रिपोर्ट भेजी

नेपाल की बाढ़ में लापता ओडिशा के चार लोगों की पहचान के लिए राज्य सरकार ने डीएनए रिपोर्ट भेजी
Modified Date: September 18, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: September 18, 2026 5:58 pm IST

भुवनेश्वर, 18 सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने नेपाल में हिमनद के टूटने और अचानक बाढ़ आने पर लापता हुए ओडिशा के चार लोगों के परिवार वालों की डीएनए परीक्षण रिपोर्ट भेजी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हिमालयी देश नेपाल में 26 अगस्त को प्राकृतिक आपदा आई थी, जिसमें कम से कम 1,410 लोगों की मौत हो गई थी और 6,100 से ज़्यादा लोग लापता हो गए थे। कई शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में मिले हैं और उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

नोडल अधिकारी प्रीतीश पांडा ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बाढ़ के बाद दो परिवारों के चार लोग लापता हो गए थे और उनके शवों की पहचान करने के लिए उनके रिश्तेदारों की डीएनए परीक्षण रिपोर्ट पड़ोसी देश भेजी गई हैं।

पांडा को नेपाल में बाढ़ से प्रभावित हुए ओडिया के लोगों की मदद के काम में लगाया गया है।

नोडल अधिकारी के अनुसार ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले और 2018 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे संदीप महापात्रा और उनकी पत्नी सिद्धार्थ कुमारी साहू लापता हो गए ।

उन्होंने बताया कि बरगढ़ ज़िले की गुन्नम साईबिंदु और उनकी 18 महीने की बेटी गुन्नम हरीक्षा का भी पता नहीं चल पाया है।

पांडा के मुताबिक साइबिंदु के पति गुन्नम जय कृष्णा, नेपाल के रसुवा ज़िले में एक जलविद्युत परियोजना में इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। जब आपदा आई, तो जयकृष्णा परियोजनास्थल पर ही थे।

पांडा ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी विद्युत संयंत्र से लगभग 14 किलोमीटर दूर एक कॉलोनी में थीं तथा बाढ़ एवं मलबे के साथ कॉलोनी के बह जाने से वे दोनों लापता हो गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रवासी दंपति और साईबिंदु कुमारी के माता-पिता से डीएनए नमूने लिए हैं तथा उनकी रिपोर्ट नेपाल में भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार को भेज दी हैं। जब किसी अज्ञात शव से इनका मिलान हो जाएगा, तो वे हमें सूचित करेंगे।’’

नेपाल के आठ प्रभावित जिलों से 1,410 लोगों के शव बरामद किए गए। बाढ़ प्रभावित इलाक़े से अब तक कुल 13,756 लोगों को बचाया गया है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में