जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद

Ads

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद

  •  
  • Publish Date - February 10, 2025 / 03:50 PM IST,
    Updated On - February 10, 2025 / 03:50 PM IST

श्रीनगर, 10 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास करनाह इलाके में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार एवं गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया। श्रीनगर में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में हथियार और गोला-बारूद की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद करनाह तहसील के बड़ी मोहल्ला अमरोही में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एके 47 राइफल, एके मैगजीन, सैगा एमके राइफल, सैगा एमके मैगजीन और 12 राउंड गोलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद एक खाद्य भंडार के पीछे एक बैग में रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश