हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में हिमाचल में सेना का जवान गिरफ्तार

Ads

हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में हिमाचल में सेना का जवान गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 10:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

शिमला, छह जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में बुधवार को सेना के 27 साल के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी ।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सेना के जवान की पहचान संदीप कमार राठी के रूप में की गयी है। वह हरियाणा के गुड़गांव जिले के शेखुपुर माजरी गांव का रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि राठी को मंगलवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान हेमंत के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 69 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों व्यक्ति हेराइन की आपूर्ति करने के लिये कार से कुल्लू आ रहे थे। उनकी कार को जब्त कर लिया गया है ।

इससे पहले, रोमा देवी एवं प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की थी और इस सिलसिले में सोमवार को कुल्लू पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी इसी मामले में हुयी है।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप