जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का पोर्टर घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का पोर्टर घायल

  •  
  • Publish Date - September 2, 2023 / 08:22 PM IST,
    Updated On - September 2, 2023 / 08:22 PM IST

जम्मू, दो सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दुर्घटनावश बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का एक पोर्टर घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक गाग्रियन गांव के रहने वाले मुख्तियार अहमद मीर घोड़े पर सवार थे, तभी सावजियन सेक्टर के मौली ढोख में दुर्घटनावश बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। सेना में रसद की ढुलाई के लिए पोर्टर का इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्तियार अहमद मीर को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है जबकि उसके घायल घोड़े का इलाज पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के एक तहत सीमा के अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।

भाषा रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र