अरुणाचल प्रदेश में बीते तीन दिन में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं

Ads

अरुणाचल प्रदेश में बीते तीन दिन में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

ईटानगर, 22 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के 16,842 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अभी तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 16,783 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 56 लोगों की वायरस से मौत हुई है।

राज्य में अभी तक 4,11,821 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पडुंग ने बताया कि अब तक राज्य में 62,784 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया चुका है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा